फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Marriage will take place in the girl's house instead of the resort

रिसोर्ट की बजाय लड़की के घर में ही होगी शादी

Sat, 21 Mar 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Marriage will take place in the girl's house instead of the resort
रिसोर्ट की बजाय लड़की के घर में ही होगी शादी
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। नगर पालिका के सेवानिवृत्त लिपिक शराफत अहमद ने कोरोना वायरस के कारण 21 मार्च को रिसोर्ट में बेटी की शादी के होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। अब वह पुत्री का निकाह अपने घर से करेंगे। दूल्हे समेत सिर्फ पांच बराती आएंगे और निकाह कर पुत्री को ले जाएंगे। दावत को भी उन्होंने रद्द कर दिया है। करीब एक हजार से अधिक लोगों को दावतनामा दिया गया था।

मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी शराफत अहमद ने बताया कि वह नगरपालिका में लिपिक पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अपनी पुत्री की शादी नजीबाबाद स्थित अदब सिटी कालोनी में मुख्तार अली के पुत्र महराज के साथ तय की है। 21 मार्च को नगीना मार्ग स्थित रिसोर्ट में बारात आना सुनिश्चित किया गया था। बरात में दोनों पक्षों की ओर से करीब एक हजार लोगों को दावत दी गई थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण उन्होंने बेटी की शादी के इस कार्यक्रम को रिसोर्ट से कैंसिल कर दिया। केवल नजीबाबाद से दूल्हे सहित पांच बराती ही बरात लेकर उनके द्वार पर आएंगे। वह अपनी पुत्री का निकाह अपने घर से ही करेंगे। शराफत बताते हैं कि शुक्रवार को एक बैंक्वेट हाल में उन्होंने बेटी के निकाह की दावत का कार्यक्रम था। दावत में करीब 1000 से अधिक लोगों की दावत दी गई थी। दावत को कैंसिल कर दिया है। अब रिश्तेदारों को, अतिथियों को व्हाट्सएप और मैसेज के जरिए अवगत करा रहे हैं कि उनके द्वारा बैंक्वेट हॉल में 21 मार्च को होने वाली शादी के कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया है। शराफत अहमद बताते हैं कि वह नहीं चाहते कि शादी में कोरोना से कोई बड़ी बात बने। इससे तो ज्यादा अच्छा है कि शादी सादगी से संपन्न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed