फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Marriage accused of strangulation

विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप

Tue, 07 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Marriage accused of strangulation
विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप
विज्ञापन

बढ़ापुर। मंडावली निवासी व्यक्ति ने अपनी विवाहिता बेटी के ससुरालियों पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने और शव का बिना बताए अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने बेटी के पति, सास एवं ससुर के विरुद्ध हत्या की रिपार्ट दर्ज कराई है।

थाना मंडावली क्षेत्र के गांव जटपुरा बोंडा निवासी दुर्गा सिंह का कहना है कि उसने अपनी बेटी अनीता उर्फ नीतू की शादी जून वर्ष 2007 में बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद खोबड़ा निवासी अरुण कुमार पुत्र अमर सिंह के साथ की थी। दुर्गा सिंह ने आरोप लगाया कि नीतू का पति अरुण अपने मां, बाप के कहने पर आए दिन उसकी पुत्री नीतू के साथ मारपीट करता था। मंगलवार शाम उसको सूचना मिली कि उसकी पुत्री अनिता उर्फ नीतू की गला दबाकर हत्या कर दी गई है और ससुरालियों ने नीतू के परिजनों को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले जहानाबाद खोबड़ा पहुंचे। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाशंकर सक्सेना ने बताया कि विवाहिता के पिता दुर्गा सिंह की तहरीर पर विवाहिता के पति अरुण कुमार, ससुर अमर सिंह व सास शोभा देवी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed