फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Marks improvement exam will be on the lines of main exam

यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा मेन परीक्षा की तर्ज पर

Wed, 15 Sep 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Marks improvement exam will be on the lines of main exam
बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से शुरू है। अंक सुधार परीक्षा बोर्ड की मेन परीक्षा की तर्ज पर होगी। डीएम उमेश मिश्र ने अंक सुधार परीक्षा से जुड़े अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। कहा है कि परीक्षार्थियों को त्रिस्तरीय तलाशी के बाद प्रवेश मिले। परीक्षा केंद्रों की गेलरी में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। गड़बड़ी पर केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा पहली बार हो रही है। शासन ने कोरोना के कारण हाईस्कूल व इंटर की मेन परीक्षा निरस्त कर दी थी। छात्र-छात्राओं का अगली कक्षा में जनरल प्रमोशन कर दिया गया है। शासन ने छात्रों को विषयवार अंक आवंटन के लिए फार्मूला तय किया था। साथ ही शासन ने फार्मूले से दिए विषयवार अंकों से असंतुष्ट छात्रों को अंक सुधार का मौका भी देने का प्रावधान किया था।
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होकर छह अक्तूबर तक चलेगी। शासन की मंशा है कि परीक्षा में परीक्षा की तर्ज पर नकलविहीन हो। डीएम उमेश मिश्र ने परीक्षा की तैयारी की समीक्षा के लिए 14 सितंबर आज परीक्षा से जुड़े अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों की संयुक्त बैठक ली है। डीएम ने सख्ती के साथ दो टूक निर्देश दिए हैं कि अंक सुधार परीक्षा में परीक्षा की तर्ज पर होनी है। परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में मोबाइल, फोटोस्टेट, की दुकान नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की गेलरी में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
डीएम ने डीआईओएस को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कक्षों की तरह गेलरी में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए। इसमें ढील नहीं बरती जानी चाहिए। केंद्र पर परीक्षार्थियों को त्रि स्तरीय तलाशी के बाद ही प्रवेश मिले। केंद्रों के शौचालय व बाथरूम की अच्छी तरह देखभाल की जाए। कहीं नकल या इलेक्ट्रानिक डिवाइस आदि न छिपी हो। कड़ाई से कहा कि यदि कहीं भी कोई ढील मिली तो केंद्र व्यवस्थापक व दोषी अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनपर हाईस्कूल के 742 तथा इंटर के 592 कुल 1334 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। उदनदस्ते भी बनाए जा रहे हैं।

ये है परीक्षा केंद्र
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि हर ब्लाक में परीक्षा केंद्र है। राजकीय बालिका इंटर कालेज बिजनौर, राजकीय बालिका इंटर कालेज किरतपुर, दयानंद वैदिक कन्या इंटर कालेज नगीना, कन्या इंटर कालेज धामपुर, बिड़ला पब्लिक कन्या इंटर कालेज स्योहारा, खालसा इंटर कालेज नूरपुर, वैदिक कन्या इंटर कालेज चांदपुर,आर एच एस इंटर कालेज हल्दौर,एच एम आई इंटर कालेज नहटोर, तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज अफजलगढ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed