फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Marks improvement exam system

अंक सुधार परीक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद

Thu, 16 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Marks improvement exam system
अंक सुधार परीक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से है। प्रशासन मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए व्यवस्था चाक-चौबंद करने में लगा है। डीएम उमेश मिश्र के नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश हैं। इसलिए डीआईओएस दफ्तर हर परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा करने में जुटा है।

जिले के 11 केंद्रों पर अंक सुधार परीक्षा होगी। हर ब्लॉक में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल व इंटर के 1334 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। शासन ने अंक सुधार परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम उमेश मिश्र ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली है। मुख्यमंत्री का 21 सितंबर को जनपद में दौरा संभावित है। इसलिए भी प्रशासन सतर्क है। डीएम के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर कमरों के साथ गैलरी में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को भेज दिए गए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र कॉलेजों को भेज दिए गए हैं। साथ ही प्रवेश पत्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड हैं। स्कूल वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कहा कि प्रवेश पत्र 17 सितंबर तक छात्रों को अवश्य बांट दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed