{"_id":"605e1f6d8ebc3ec39e72abe2","slug":"market-decorated-on-holi-abir-gulal-are-selling-a-lot-bijnor-news-mrt531862361","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के लिए सजने लगी रंग व मिठाई की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के लिए सजने लगी रंग व मिठाई की दुकान
विज्ञापन
होली पर सजे बाजार, खूब बिक रहे अबीर-गुलाल
बिजनौर। होली के लिए बाजार में रंग व गुलाल और मिठाई की दुकान सजने लगी हैं। वहीं दुकानों पर भीड़ भी जुटने लगी है। रंगों का त्योहार होली के लिए बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार की रौनक बढ़ गई है। रंग, गुलाल व पिचकारी की दुकानें सजने लगी हैं। छोटे बच्चों के लिए खिलौनों जैसी पिचकरी, गुलाल के शूटर, गुलाल की पिचकारी, मास्क बच्चों के लिए कई तरह की गुलाल व रंग की पिचकारी भी आई हैं।
शुक्रवार से रंग व गुलाल खरीदने वालों की बाजारों में भीड़ बढ़ी हैं। बड़े व छोटे बच्चे अपनी मनपसंद की पिचकारी व अन्य सामान खरीद कर ले जा रहे हैं। बच्चों को रंग व गुलाल खूब पसंद आ रहे हैं। मिठाई की दुकानों पर गुजिया, मठरी, सेम, बेसन के सेल व अन्य आइटम सजे लगे हैं। लोग अभी से ये सामान खरीदकर खूब ले जा रहे हैं। जिन परिवारों में हाल में शादी हुई है। उनमें ये सामान होली से पहले ही पहुंचाया जा रहा है। शुगर मिल के पास रंग व पिचकारी का कारोबार करने वाले विकास सेतिया के मुताबिक शुक्रवार से खरीदारों की भीड़ बढ़ी है। इस बार ज्यादातर लोग रंग की जगह गुलाल लेना पसंद कर रहे हैं। गुलाल की भी पिचकारी आई है। बीकानेर मिष्ठान भंडार के मालिक सौरभ सिंघल के मुताबिक होली पर गुजिया व अन्य सामान खरीदने वालेेे की भीड़ बढ़ने लगी है।