फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Market closed in protest against overbridge

ओवरब्रिज के विरोध में बंद किया बाजार

Thu, 16 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Market closed in protest against overbridge
कोतवाली देहात में ओवर ब्रिज निर्माण के खिलाफ धरना देते व्यापारी। - फोटो : BIJNOR
ओवरब्रिज के विरोध में बंद किया बाजार
विज्ञापन

कोतवाली देहात। पानीपत-खटीमा हाईवे पर कस्बा कोतवाली देहात में प्रस्तावित ओवरब्रिज को रोककर बाईपास निकालने की मांग को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया। व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल कोतवाली देहात के नगराध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह और अरविंद विश्नोई के आह्वान पर व्यापारियों ने बुधवार को दुकानें बंद कर कस्बे कोतवाली देहात में नहटौर तिराहा पर एकत्र होकर धरना दिया। बंद में ई-रिक्शा, ठेले, रेहड़ी, सब्जी व कपड़ा बेचने वाले फड़ियों व मैजिक चालकों ने सहयोग किया। व्यापारियों का कहना है कि हाईवे की जद का स्केल मध्य गोले से 52 फुट है, जिससे व्यापारियों की दुकानें टूट जाएंगी। व्यापारी हित को देखते हुए हाईवे स्केल घटाकर 40 फुट किया जाए। ओवरब्रिज बनने से कस्बे का बाजार बिल्कुल खत्म हो जाएगा। जिससे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कस्बा कोतवाली देहात में ओवरब्रिज न बनाकर बड़े शहरों की तर्ज पर बाईपास निकाला जाए। इससे सैकड़ों व्यापारी बर्बाद होने से बच जाएंगे। व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी को सौंपा। धरने पर बैठने वालों में चौधरी वीरपाल सिंह, अरविंद विश्नोई, बाबू कुरैशी, सत्यपाल राठी, प्रधान पति इमरान शमी, पूर्व प्रधान असलम कुरैशी, भूरे ठेकेदार, राजीव जैन, शुभम जैन, अनवर उर्फ अन्नू, सत्यकाम विश्नोई, शहजाद, सुहेल, मोहम्मद शाह, मोहम्मद शाहिद, मुकेश कुमार, शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed