फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many students did not get uniform money

कई छात्रों को नहीं मिले यूनिफार्म के पैसे

Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Many students did not get uniform money
कई छात्रों को नहीं मिले यूनिफार्म के पैसे
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में धनराशि स्थानांतरण कराना परेशानी का सबब बन गया है। शिक्षक डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिशियरी ट्रांसफर) में डाटा फीड करने में उलझे हुए हैं। शासन से प्रतिदिन सूचना मांगी जा रही है, ऐसे में किसी यूनिफार्म के पैसे मिले, किसे नहीं, इसकी जानकारी शिक्षक जुटाने में परेशान नजर आ रहे हैं।
परिषदीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को इस बार यूनिफॉर्म स्कूली बैग, जूते, मौजे आदि के लिए धनराशि छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में भेजी जानी थी। विभाग के निर्देश पर शिक्षकों ने बच्चों का पंजीकरण पीएमएस पोर्टल पर किया था। इस पोर्टल के माध्यम से ही छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जानी थी। शिक्षक बताते हैं कि पंजीकृत छात्र-छात्राओं की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिशियरी ट्रांसफर के माध्यम से सभी की नहीं हो पाई है। सबसे ज्यादा दिक्कत अभी अभिभावकों के बैंक खाते, मोबाइल नंबर व आधार से लिंक नहीं होना बताया जा रहा है, लेकिन शासन के निर्देश पर शिक्षक इसको पूरा कराने में जुटे हैं। डीबीटी में कभी शिक्षकों को इंटरनेट की समस्या तो कभी अभिभावकों के खाते आधार से लिंक नहीं होना बताया जाता है।
विज्ञापन

यूनिफॉर्म से वंचित रह जाएंगे छात्र
शासन की मानें तो परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अक्तूबर में ही यूनिफॉर्म स्कूल बैग ,जूता, मोजा आदि सामान उपलब्ध हो जाना चाहिए था, लेकिन अब शिक्षा सत्र अंतिम पड़ाव की ओर है। 31 मार्च को शिक्षा सत्र समाप्त हो जाएगा। एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र का आगाज होगा। जिले में काफी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जिनके अभिभावकों के खातों में धनराशि अभी तक नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक छात्र को मिलने थे 11 सौ रुपये
डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक छात्र-छात्राओं को 11-11 सौ रुपये भेजे जाने का प्रावधान था, पर सभी बच्चों का पोर्टल पर कार्य पूरा नहीं हो पाने से परेशानी बन गई है। हालांकि स्कूलों में लॉकडाउन के कारण अवकाश रहा। जिस कारण सर्दी के मौसम में बच्चे स्कूल नहीं है। यदि स्कूलों में अवकाश न होता तो इस बार बच्चों को स्कूलों में बिना यूनिफार्म के ही आना पड़ता।
शिक्षक नेता बोले, शिक्षकों से बाबूगिरी का कार्य कराना गलत
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया की शिक्षकों से केवल शिक्षण कार्य ही लिया जाना चाहिए। इस बार तो शिक्षक डीबीटी में उलझ कर रह गए है, जो गलत है। साथ ही जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता अंगजीत चौधरी ने बताया कि शिक्षक संघ ने शासन से शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य बंद कराने की मांग की है।

तेज गति से हो रहा कार्य : बीईओ
खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वह डीबीटी का कार्य समय से पूरा कर लें, इसके लिए प्रतिदिन मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed