{"_id":"6616f469eb2c84063a00c5f9","slug":"many-pedestrians-injured-in-bee-attack-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-110653-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मधुमक्खियाें के हमले में कई राहगीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मधुमक्खियाें के हमले में कई राहगीर जख्मी
Thu, 11 Apr 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, कालागढ़। अफजलगढ़ मोटर मार्ग पर मधुमक्खियाें के हमले में कई राहगीर जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों से छुट्टी कर दी है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से सड़क किनारे पेड़ों पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने की मांग की ।
कालागढ़-अफजलगढ़ मार्ग पर सड़क के किनारे पेड़ों पर मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। इन दिनों चल रही तेज हवा के चलते मधुमक्खियां प्रातः काल से ही सक्रिय हो जातीं हैं। राहगीरों के लिए मधुमक्खियां भारी परेशानी खड़ी कर रहीं हैं। बृहस्पतिवार की सुबह चल रही तेज हवा से मधुमक्खियां भड़क गई। राहगीरों व स्कूली बच्चों को मधुमक्खियाें ने जख्मी कर दिया। जिसके चलते सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा।
मधुमक्खियां के हमले में आशु, आकाश, प्रदीप कुमार, सीता आदि घायल हो गए। सभी उपचार करा कर अपने-अपने घरों को लौट गए। लोगों ने वन वन विभाग से पेड़ों पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते हटाने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों में धामपुर में नहटौर मार्ग पर मधुमक्खियाें के हमले से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई थी। कई लोगों को जख्मी कर दिया था। जिनका अभी तक उपचार चल रहा है।