फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many organizations support farmers

किसानों को कई संगठनों का समर्थन

Tue, 12 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 12 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Many organizations support farmers
बिजनौर। किसानों का गन्ना मूल्य घोषित करने समेत अन्य छह मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना तीसरे दिन जारी रहा।  देश में किसानों के लिए दो कानून लागू होने को आरोप लगाया। भारतीय पंचायत ग्राम प्रधान संगठन तथा भारतीय किसान संघ ने किसानों के आंदोलन को  समर्थन देने का ऐलान किया ।
विज्ञापन

किसानों अपनी मांगों को लेकर नौ जनवरी से कलक्ट्रेट में बेमियादी धरने पर बैठे हैं। तीसरे दिन किसानों का धरना जारी रहा किसान नेताओं ने कहा कि गन्ना मूल्य घोषित होने तक धरना जारी रहेगा। भाकियू के जिला अध्यक्ष रामअवतार सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार पिछले साल से गन्ने का मूल्य 310 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है। वहां 24 घंटे में  गन्ना मूल्य का पेमेंट किया गया। किसानों को बिजली पानी सस्ते मूल्य पर मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल दागते हुए कहा कि क्या हरियाणा हिंदुस्तान से बाहर है? देश में किसानों के लिए दो कानून क्यो हैं? वन विभाग के नियमानुसार सड़क किनारे लगे पेड़ों की आखिरी लाइन पर किसान का अधिकार होता है।  धरने पर प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश दाहिया ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर अपना समर्थन दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार धनकड़, जिला महासचिव महावीर सिंह, चेतन सिंह, धर्मेंद्र राणा, धीर सिंह बालियान, ओमपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने पर बैठे किसान की बिगड़ी तबियत
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे 75 वर्षीय किसान रघुबीर निवासी शेखपुरा की सोमवार की शाम अचानक तबियत बिगड़ गई। किसान को सरकारी एंबुलेंस से भेजकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जिला अध्यक्ष रामअवतार सिंह के मुताबिक शाम को करीब चार बजे रघुवीर ने पेट में दर्द एवं तेज ठंड लगने की शिकायत की। इसके कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई। किसान कड़कड़ाती ठंड में जमीन पर पड़े हैं तथा शासन व प्रशासन कानों में तेल डाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed