फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many houses in the district are in poor condition

जिले में कई मकान जर्जर हालत में हैं खड़े

Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Many houses in the district are in poor condition
जिले में कई मकान जर्जर हालत में हैं खड़े
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कई खस्ताहाल भवन आज भी खड़े हैं। इनकी शिकायत होने के बाद भी केवल जांच की बात कहकर मामले की इतिश्री कर ली जाती है। कभी किसी भवन की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई है। हाल यह है कि इन भवनों में परिवार तो रह ही रहे हैं, सहकारी कार्यालय भी चल रहे हैं।
जिलेवासियों को आज भी कड़ी वाले कच्चे मकानों से निजात नहीं मिली है। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है। निष्प्रयोज्य घोषित हो चुका है। इसके अलावा मुख्य बाजार में बना जिला सहकारी संघ का कार्यालय है, यह भवन भी अंग्रेजों के समय का बना हुआ है। भवन की छत जगह-जगह से उखड़कर गिरने लगी है। बारिश में छत टपकती है। लोक निर्माण विभाग ने इस भवन को प्रयोग करने लायक नहीं माना है। जिला मुख्यालय में शहर के पास की ही दो इमारतों के खिलाफ हर साल शिकायत की जाती है। बताया जाता है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में बने यह भवन बहुत जर्जर हालत में हैं। इनकी रेलिंग तक गिरने लगी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

एक मंजिला भवन की जांच नगर पालिका व दो मंजिला या इससे ऊंचे भवन की जांच पीडब्लूडी द्वारा की जाती है। दोनों विभाग अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दे देते हैं लेकिन इसके बाद आगे की कोई कार्रवाई नहीं होती है। कई जगह पर नगर पालिकाओं व गांवों में भी मकान जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सुनील सागर का कहना है कि अगर किसी भवन की जांच के लिए आदेश आता है तो उसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed