फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many factories of Delhi and NCR will be set up in Bijnor

Bijnor News: दिल्ली, एनसीआर की कई फैक्टरी बिजनौर में होंगी स्थापित

Tue, 17 Sep 2024 03:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 17 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Many factories of Delhi and NCR will be set up in Bijnor
बिजनौर। विदुर की धरती पर औद्योगिक इकाईयां की संख्या बढ़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली, एनसीआर की कंपनी स्वामियों को बिजनौर भा रहा है। दिल्ली की दो टेक्सटाइल कंपनी के स्वामियों ने जिला प्रशासन के अफसर व उपायुक्त उद्योग के अधिकारी से संपर्क किया। कंपनी स्वामियों ने अपनी फैक्टरी स्थापित के लिए जमीन पर चर्चा की है।
विज्ञापन

जिले में पर्यटन, ऊर्जा, कृषि, दूध, गन्ना, चीनी, कोल्ड डिंक, पशुपालन, हैंडलूम, हाउसिंग एवं डवलपमेंट, इंडस्टि्रयल डवलपमैट, उद्यान विभाग, एग्रिस्टो, चिकित्सीय शिक्षा आदि नए उद्योग इकाईयां स्थापित करने एवं क्षमतावृद्धि करने के लिए करोड़ों रुपये का निवेश के लिए एमओयू किया था। इनमें काफी उद्योग इकाईयों की स्थापना हो गई। बड़ी कंपनी में बिंदल चीनी व शीरा उद्योग की स्थापना हो गई। शुगर मिलों के क्षेत्र में कंपनी में इकाईयों ने क्षमतावृद्धि की। दूध, चिप्पस आदि इकाईयों का विकास हुआ। नगीना रोड पर कई कंपनी का निर्माण चल रहा है। बेल्जियम की कंपनी एग्रिस्टो मासा कार्य बढ़ा रही है। इससे जिले में हजारों बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। दो कंपनी के स्वामियों ने पिछले सप्ताह डीएम, उपायुक्त उद्योग से संपर्क किया। कई बिंदुओं पर विस्तार से वार्ता की। कंपनी स्वामियों ने कहा कि वह दिल्ली, एनसीआर से अपनी फैक्टरियों को जनपद में स्थापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन


- जमीन के लिए किया संपर्क
दो कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनसे व प्रशासन से संपर्क किया है। कई बिंदुओं पर वार्ता हुई। वह अपनी कंपनी को जिले में स्थापित करना चाहते हैं। जिले में अन्य निवेशक भी निवेश कर रहे हैं। - अमित कुमार उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed