Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Manipulator fast to become chairman

चेयरमैन बनने के लिए जोड़तोड़ तेज

Thu, 10 May 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 10 May 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Manipulator fast to become chairman
बिजनौर में जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद के चुनाव के दौरान भीड़ को रोकने के लिए तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद के चुनाव के नतीजों का एलान हो गया है। कई निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। चांदपुर द्वितीय निर्वाचन क्षेत्र में हार-जीत मात्र एक वोट से हुई। डायरेक्टर पद के चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद 11 मई को होने वाले जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए दावेदारों ने जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

जिले में जिला सहकारी बैंक में 13 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें महिला के लिए आरक्षित अफजलगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से सुनीता देवी तथा धामपुर से शांति देवी तथा चांदपुर प्रथम से दिनेश कुमार निर्विरोध डायरेक्टर चुन लिए गए थे। वृत्तिका दो का पद एससी के लिए निर्वाचित था तथा वृत्तिका तीन का पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। इन दोनों पदों पर कोई नामजदगी नहीं होने से दोनों पद खाली रह गए हैं। इस प्रकार डायरेक्टर पद के लिए आज आठ निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव हुआ। इनमें किरतपुर निर्वाचन क्षेत्र से नितिन मौर्य व रावेंद्र सिंह के       बीच कड़ा मुकाबला रहा। नितिन मौर्य को 20 मत तथा रावेंद्र सिंह  को 18 मत मिले। नितिन मौर्य दो मतों से विजेता बने। कोतवाली निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला एकतरफा रहा। यहां से सिद्धार्थ कुमार को 59 मत मिले। जबकि सुरपाल सिंह को मात्र एक ही वोट मिल सका। चांदपुर में जीत हार को लेकर आखिर तक कशमकश चलता रहा। आखिर में मनोज कुमार को 38 मत व प्रबोध कुमार को 37 मत मिलने के साथ   ही मनोज कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। नजीबाबाद निर्वाचन क्षेत्र में भी प्रत्याशियों की साख पर बनी रही। संदीप को 36 व चंचल लता को 34 मत मिले। संदीप कुमार विजयी रहे।
विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे से होंगे नामांकन
अपर सांख्यिकी अधिकारी एवं निर्वाचन प्रभारी सहकारिता सत्यपाल सिंह के अनुसार जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के लिए 11 मई को सुबह साढ़े आठ    बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू    होगी। मतदाता सूचियों के प्रकाशन से लेकर मतदान एवं मतगणना की समस्त प्रक्रिया एक ही दिन में शाम चार बजे तक पूरी हो जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहटौर से चमन, बूढ़नपुर से प्रेमपाल सिंह जीते
नहटौर में चमन सिंह को 25 तथा टीकम सिंह को 17 वोट मिले। चमन सिंह ने जीत हासिल की। बूढ़नपुर में प्रेमपाल सिंह को 13 तथा सुरेश सिंह को नौ मत मिले। प्रेमपाल सिंह विजयी रहे। व्यक्तिगत एवं विशेष निर्वाचन क्षेत्र से अवनीश कुमार को 61 तथा कमला सिंह को 38 मत मिले। अवनीश कुमार विजयी रहे। वृत्तिका एक निर्वाचन क्षेत्र से जयवीर सिंह राठी को 215 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मुनिदेव शर्मा को 91 ही वोट मिले। जयवीर सिंह राठी ने यह चुनाव जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed