फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Manipulations started in Panchayats to grab the post of the chairman of the committees

पंचायतों में समितियों के अध्यक्ष पद कब्जाने को जोड़तोड़ शुरू

Thu, 27 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Manipulations started in Panchayats to grab the post of the chairman of the committees
पंचायतों में समितियों के अध्यक्ष पद कब्जाने को जोड़तोड़ शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 454 ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई आज होगी। बैठकों में विभिन्न ग्राम समितियों का गठन है। नवनिर्वाचित प्रधान समर्थकों तथा विरोधियों में महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है।
पंचायतों में नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, आवास समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति, जल प्रबंधन समिति तथा निर्माण कार्य समिति का गठन होना है। हर समिति का अध्यक्ष होता है। इन समितियों में शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। विकास के अधिकांश कार्य इन दोनों समिति के कार्यक्षेत्र में आते हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि प्रधान महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्ष पद स्वयं या समर्थक के पास रखना चाहते है। विरोधियों की भी इन पदों पर निगाह रहती है। समितियों के गठन व अध्यक्ष पद का चयन ग्राम पंचायत सदस्य करते हैं। दोनों पक्ष शपथग्रहण के बाद वार्ड सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुट गए हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार अनेक पंचायतों में महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्ष पद को लेकर खींचातानी है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि नवगठित पंचायतों की पहली बैठक का एजेंडा पंचायतों को भेज दिया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत की निगरानी में समितियों का गठन होना है। पंचायत सचिव बैठकों में मौजूद रहकर पूरा रिकॉर्ड रखेंगे। कार्यवाही की जानकारी पंचायतराज विभाग को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed