{"_id":"63c445b18b7d4d4cd71b1b3b","slug":"mandawars-team-was-the-winner-in-kabaddi-bijnor-news-c-14-1-80190-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कबड्डी में मंडावर की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कबड्डी में मंडावर की टीम रही विजेता
Sun, 15 Jan 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
किरतपुर में सरस्वती शिशु मंदिर में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी विभाग की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी विभाग की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मंडावर की टीम विजेता रही।
रविवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी सुंदर गोयल, सहजिला संघचालक आलोक अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक प्रिंस ने युवाओं से आह्वान किया कि वह स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्गों पर चलें। प्रतियोगिता में जिले की सभी इकाइयों की टीम ने भाग लिया। स्टेडियम के कोच मुकुल, जिला सह शारीरिक प्रमुख पौरुष रेफरी रहे। सेमी फाइनल किरतपुर, मंडावर, किरतपुर व चांदपुर की टीम के बीच हुआ। फाइनल में किरतपुर व मंडावर टीम पहुंची। फाइनल में हुए कड़े मुकाबले में मंडावर की टीम प्रथम स्थान पर रही। किरतपुर द्वितीय व चांदपुर टीम तृतीय स्थान पर रही। तीनों टीमों को महापुरुषों की प्रतिमा, स्मृति चिह्न व पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहजिला प्रचार प्रमुख विदित, जिला विद्यार्थी प्रमुख युवराज, जिला सह विद्यार्थी प्रमुख ऋषभ, यश अग्रवाल, निश्चय चड्ढा, शिवम, शुभम मुखिया, नवनीत राजपूत, विपुल, नगर कार्यवाह हेमेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।