{"_id":"6249e7d75488990461126c4b","slug":"mandawar-nahtaur-feena-road-will-be-widened-bijnor-news-mrt583044736","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावर-नहटौर-फीना मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडावर-नहटौर-फीना मार्ग का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। इस साल जिले की एक और सड़क का चौड़ीकरण होना तय है। चौड़ीकरण के प्रस्ताव की फाइल शासन में टॉप पर है। नए वित्तीय वर्ष में मंजूरी के साथ-साथ बजट भी जारी हो जाएगा, यह दावा लोक निर्माण विभाग का है। बजट मिलते ही मंडावर से होते हुए किरतपुर वाया नहटौर-फीना तक मार्ग की दशा बदल जाएगी। इस सड़का का 84 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर पिछले साल ही शासन को भेज दिया गया था।
जिले में पहले से ही नेशनल हाईवे -119 और एनएच -74 को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। इनके अलावा बिजनौर से कोतवाली मार्ग का चौड़ीकरण चल रहा है। नगीना से बढ़ापुर तक भी सड़क को चौड़ा करके बनाया जा रहा है। अब बाकी रह गया है, मंडावर से किरतपुर होते हुए वाया नहटौर से फीना तक मार्ग का चौड़ीकरण। लोक निर्माण विभाग के अफसर दावा कर रहे हैं कि सबसे पहले जिले की इस सड़क को मंजूरी मिलने वाली है। शासन में टॉप पर यह फाइल चल रही है। इसी वित्तीय वर्ष में बजट भी जारी हो जाएगा। यानि इसी साल के अंत तक निर्माण चालू होने की भी उम्मीद है।
बालावाली पुल से जुड़ जाएगी यह सड़क
बालावाली में गंगा नदी पर बन रहे पुल का निर्माण 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। करीब एक साल के बाद इस पुल से ट्रैफिक चालू होने की उम्मीद है। ऐसे में पुल को सीधी सड़कों से जोड़ना जरूरी हो गया है। बता दें कि बालावाली के निर्माणाधीन पुल पर चालू होते ही पानीपत की ओर से आने वाला ट्रैफिक सहारनपुर रुड़की होते हुए मुरादाबाद की तरफ जाएगा। बालावाली से मंडावर सड़क को पहले ही सात मीटर चौड़ा किया जा चुका है। अब मंडावर से किरतपुर, किरतपुर से नहटौर वाया शादीपुर की सड़क को भी चौड़ा किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
पिछले साल ही बदली गई सड़क की श्रेणी
जून 2021 तक यह सड़क ग्रामीण संपर्क मार्ग में शामिल थी, जिसे शासन ने अन्य जिला मार्ग में तब्दील करने की मंजूरी इसी साल दी थी। इस सड़क को बढ़ाकर मंडावर से किरतपुर, किरतपुर से नहटौर से चांदपुर और चांदपुर से फीना तक किया गया है। 82 किलोमीटर लंबी सड़क की श्रेणी बदली गई थी।
42 किमी हिस्से का होना है चौड़ीकरण
मंडावर से किरतपुर वाया नहटौर-चांदपुर फीना तक 82 किलोमीटर की श्रेणी बदले जाने के बाद इसमें 42 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण की जरूरत समझी गई, जिसमें मंडावर से किरतपुर और किरतपुर से नहटौर तक सड़क की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जानी है। इसके लिए 84 करोड़ रुपये का स्टीमेट भेजा गया है।
मंडावर से किरतपुर वाया नहटौर-चांदपुर फीना तक सड़क की श्रेणी बदली गई थी। अब इसमें 42 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण को 84 करोड़ रुपये की लागत आएगी, इसकी फाइल टॉप पर है। जिले में इस साल सबसे पहले इसे ही मंजूरी मिलने जा रही है
-सुनील सागर, अधिशासी अभियंता