{"_id":"6496a74b2c470972000d1d38","slug":"man-suicide-by-shot-himself-in-bijnor-after-home-distress-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: व्यक्ति ने तमंचे से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में मिला लहूलुहान शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: व्यक्ति ने तमंचे से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में मिला लहूलुहान शव, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 24 Jun 2023 01:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:50 PM IST
सार
बिजनौर में धामपुर थानाक्षेत्र में एक शख्स ने गृह क्लेश के कारण खुद ही अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में धामपुर थानाक्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात पारिवारिक कलह के चलते ललित कुमार चौहान (40) ने 315 बोर के तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस एक खोखा बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
बसेड़ा कुंवर निवासी मृतक की मां सर्वेश देवी ने बताया कि मृतक ललित कुमार चौहान दो पुत्रों में से उसका बड़ा पुत्र था। वह इससे पहले दो शादी कर चुका था और दोनों पत्नियां इसी कारण से छोड़कर जा चुकी थी। दो साल पहले उसके पुत्र ने गांव नंगला बसेड़ा निवासी गैर बिरादरी की महिला टोनी के साथ शादी की थी। होली के अभी कोई बच्चा नहीं है। टोनी पंचायत विभाग में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Weather: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर जारी, भीषण गर्मी से मिली राहत, मेरठ में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन
बताया गया कि जब ललित कुमार चौहान ने घटना को अंजाम दिया, तब उसकी पत्नी टोनी और उसका पहली पत्नी का 14 वर्षीय पुत्र घर पर नहीं था। बताया गया कि टोनी शुक्रवार को सौतेले पुत्र के साथ अपनी मायके में गई हुई थी। बताया गया कि आए दिन टोनी और ललित चौहान में झगड़ा होता रहता था। मृतक ललित धामपुर में एक डॉक्टर के यहां नौकरी करता था।
डॉक्टर केके सिंह का कहना है कि शुक्रवार को उसने दिन में कई बार ललित को मोबाइल पर कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। शनिवार को सवेरे ललित चौहान का शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। ललित कुमार चौहान बसेड़ा नारायण निवासी एक व्यक्ति के मकान में किराए पर परिवार के साथ रह रहा था।
घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। फील्ड यूनिट टीम ने मौके का मुआयना कर जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से संबंधित है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। जो भी कारण उजागर होंगे , उसके अनुरूप कार्रवाई होगी। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।