{"_id":"60d6c20b2cd68771c344dc18","slug":"man-shot-dead-in-bijnor-district-dead-body-found-in-a-farm-near-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बिजनौर में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला लहूलुुहान शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बिजनौर में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला लहूलुुहान शव
Sat, 26 Jun 2021 11:28 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:28 AM IST
सार
बताया गया कि मृतक के कमर में गोली मारी गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है-
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार सुबह हल्दौर निवासी एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में सनसनी सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हलदौर थाना क्षेत्र के गांव छातापुर निवासी राजीव की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर खेत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि मृतक के कमर में गोली मारी गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है मामले की जांच की जा रही है।