फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Man sentenced to eight years in murder case

Bijnor News: बिजनौर - जानलेवा हमले में दोषी को आठ वर्ष की सजा

Mon, 17 Apr 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Man sentenced to eight years in murder case
- न्यायालय ने 60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद्र शुक्ला ने जानलेवा हमले में दोषी पाते हुए दीपक शर्मा को आठ वर्ष के कारावास और 60 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि में से 50 हजार रुपये घायल वीर सिंह को देने के आदेश दिए हैं।

शासकीय अधिवक्ता मुकेश चौहान के अनुसार बिजनौर के मोहल्ला ज्ञान विहार निवासी धीर सिंह ने थाना कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई वीर सिंह ने बच्चों के विवाद को लेकर मोहल्ले के ही दीपक को डांट दिया था। इस बात को लेकर 28 नवंबर 2013 को सुबह साढ़े आठ बजे चक्कर रोड पर वरुण की दुकान के सामने दीपक शर्मा ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर वीर सिंह को जान से मारने की नीयत से उसके सीने में गोली मार दी थी। इस घटना को धीर सिंह, भोला, वरुण व मोहल्ले के अन्य लोगों ने देखा था। सभी ने मिलकर दीपक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया।
विज्ञापन

घायल वीर सिंह को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेरठ भेजा गया। घायल वीर सिंह का काफी दिनों तक उपचार चला। इस मामले में पुलिस ने दीपक शर्मा से जानलेवा हमले में प्रयुक्त 315 बोर के तमंचे के साथ बरामद किया था। पूछताछ में बताया कि यह वही तमंचा है, जिससे उसने गोली चलाई है। अदालत ने इस मामले में दीपक शर्मा को वीर सिंह पर जानलेवा हमला करने व अवैध हथियार रखने का दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed