{"_id":"60a422168ebc3eb2ab55cd73","slug":"man-has-been-arrested-from-bijnor-for-extorting-money-from-young-girls-and-threatening-to-defame-them-with-inappropriate-videos","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार
Wed, 19 May 2021 01:52 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 May 2021 01:52 AM IST
सार
आरोपी युवक के खिलाफ अनुच्छेद 387 और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को धर दबोचा।
विज्ञापन
arrested
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी एक युवक को युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार देर रात इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नहटौर थानाक्षेत्र में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफतार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नहटौर थानाक्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवक दिल्ली समेत अन्य राज्यों की युवतियों को बहला फुसलाकर व अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बना लेता था। इसके बाद यह युवक युवतियों को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे रुपये ऐंठता था।
विज्ञापन
दिल्ली की एक युवती ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी थी। जिसके बाद युवक के खिलाफ अनुच्छेद 387 और पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को धर दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन