{"_id":"632f4e1b5d348d047132de3f","slug":"man-dies-after-being-hit-by-vehicle-bijnor-news-mrt606729795","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
हल्दौर। गांव रुस्तमपुर के निकट एक व्यक्ति की किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने फरार वाहन चालक के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं अफजलगढ़ में हादसे में घायल युवक की भी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
गांव जगनवाला निवासी अनोज कुमार (48) पुत्र रघुवीर सिंह नहटौर में किसी दुकानदार में काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की देर शाम वह नहटौर से हल्दौर पहुंचा। किसी तरह वह अम्हेड़ा पहुंचने पर पैदल अपने गांव की ओर चल दिया। बिजनौर -मुरादाबाद हाईवे मार्ग पर स्थित गांव रुस्तमपुर के निकट किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पुलिस ने बिजनौर भिजवाया।
अनोज की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। अनोज कुमार के जेब में मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उसकी मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। अनोज कुमार के भाई किशन स्वरूप ने फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अम्हेड़ा चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
वहीं अफजलगढ़ में शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब भूतपुरी में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी, जिसमें भज्जावाला निवासी बाइक सवार 42 वर्षीय सुनील को सीएचसी में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था और दूसरे बाइक सवार उजैर 17 वर्ष पुत्र सकील अहमद को घायल अवस्था में धामपुर ले जाया गया था। जहां से हायर सेंटर रेफर कर था। जब परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे तो उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।