फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Man commits suicide by hanging himself from electric pole after girlfriend refuses to marry him

Bijnor News: प्रेमिका के शादी से इंकार करने पर व्यक्ति ने बिजली के खंभे में लटक कर दी जान

Mon, 08 Jul 2024 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Man commits suicide by hanging himself from electric pole after girlfriend refuses to marry him
गांव नंगला का मामला, मृतक के परिजनों का हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की


संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। प्रेमिका के शादी से मना करने पर गांव नंगला निवासी 30 वर्षीय शिवकुमार चौहान ने घर के पास खड़े बिजली के खंभे से लटक कर जान दे दी। उधर, परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव नंगला में राजपाल सिंह चौहान के 30 वर्षीय पुत्र शिव कुमार का शव रविवार को घर के पास बिजली के खंभे में लटका मिला। भाई अनिल ने उसकी हत्या कर शव को बिजली के खंभे से लटका देने का आरोप लगाया। बताया कि शिवकुमार अविवाहित था। वह गांव में ही बिहार से आई एक महिला के साथ शादी करना चाहता था। चार दिन पहले महिला ने शादी करने की सहमति जता दी थी, लेकिन बाद में मना कर दिया।
विज्ञापन


बताया कि शिव कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन








दो दिन पहले नस काटने की कोशिश की थी
परिजनों के मुताबिक शिवकुमार ने इस मामले को लेकर दो दिन पहले भी चाकू से अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की थी। मगर, किसी तरह उसे बचा लिया गया था।

महिला के शादी करने से मना करने की बात सामने आई है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। फिर भी घटना की जांच की जा रही है। - सर्वम कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed