फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Malnutrition will end with the awareness of the people

लोगों की जागरुकता से खत्म होगा कुपोषण

Tue, 28 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Malnutrition will end with the awareness of the people
लोगों की जागरुकता से खत्म होगा कुपोषण
विज्ञापन

बिजनौर। राज्य पोषण मिशन के तहत जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर 30 जून को पोषण पाठशाला का आयोजन होगा। पाठशाला में आंगनबाड़ी पंजीकृत लाभार्थियों को अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाएंगी। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को पोषण के विभिन्न स्तर की जानकारी दी जाएगी।

पोषण के स्तर में सुधार के लिए लोगों को विभिन्न तरीके अपनाने को प्रेरित किया जाएगा। ताकि कुपोषण की दरों में कमी लाई जा सकें। कार्यक्रम की मुख्य थीम प्रभावी स्तनपान के लिए सही तकनीक है। पोषण पाठशाला में विभागीय अफसरों के साथ विषय विशेषज्ञों द्वारा स्तनपान की आवश्यकता, महत्व, उपयोगिता आदि के संबंध में हिंदी में विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेश मिश्रा ने बताया कि इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी, जन-मानस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकता है। यदि किसी जन-मानस को पोषण विशेषज्ञों से पोषण से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है। तो वह संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में अपना पंजीकरण 29 जून सायं पांच बजे तक करा सकते हैं। पंजीकरण के उपरांत 30 जून को कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में सुबह 11.30 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed