फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Malnutrition hits slums, 210 children sick with TB

Bijnor News: बिजनौर - कुपोषण की मार, 210 बच्चे टीबी के बीमार

Thu, 02 Mar 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Malnutrition hits slums, 210 children sick with TB
- मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चे भी हो रहे टीबी का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कुपोषण की मार झेल रहे बच्चे तमाम बीमारियों से ग्रसित हैं। इनमें से ही एक बीमारी टीबी है। कुपोषित बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से उन्हें टीबी का वायरस जकड़ रहा है। जिले में इस समय 210 बच्चे टीबी का इलाज करा रहे हैं। बच्चों को टीबी की दवाई के अलावा कुपोषण दूर करने के लिए पोषाहार लेने में बारे में बताया जा रहा है।
सरकार ने साल 2025 तक टीबी खत्म करने का लक्ष्य रखा है। जिसके चलते घर-घर टीबी खोजो अभियान भी चलाया जा रहा है। बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि बच्चे भी टीबी का शिकार हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण कुपोषण और मलिन बस्तियां है। क्योंकि कुपोषित बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रहती है। इसके अलावा मलिन बस्तियों में लोग एक-दूसरे के ज्यादा पास रहते हैं। जिससे एक व्यक्ति को टीबी होने पर दूसरे को टीबी का ज्यादा खतरा रहता है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग लोगों को टीबी से बचाव करने के लिए जागरूक कर रहा है। जो बच्चे कुपोषित हैं, उन्हें पोषाहार का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। जिले में इस समय करीब 5609 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

------ वर्जन
कुपोषित बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से वह टीबी की चपेट में आ रहे हैं। कुपोषण से बाहर निकालने के लिए बच्चों को अच्छा पोषाहार युक्त भोजन दें। इसके अलावा जो बच्चे टीबी से ग्रसित हैं, उनका इलाज किया जा रहा है - डॉ. वीएस रावत, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed