फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Male fetal body found in Kodia range

कौड़िया रेंज में नर गुलदार का शव मिला

Tue, 15 Jan 2019 11:28 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 15 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
Male fetal body found in Kodia range
कौड़िया वन रेंज में पड़ा नर गुलदार का शव। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद/बड़िया में वन विभाग के कौड़िया रेंज में करीब डेढ़   वर्षीय नर गुलदार के मृत पाए    जाने से वन विभाग में हड़कंप मंच गया। मुरादाबाद बरेली के वन अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर गुलदार के मारे जाने की छानबीन की।
विज्ञापन

बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के कौड़िया वन रेंज के मोहनवाली के कंपार्टमेंट चार में क्षेत्र के एक किसान ने वन विभाग को मृत गाय के पास एक गुलदार मृत पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कौड़िया वन रेंजर राम गोपाल चौहान टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नर गुलदार के मृत मिलने की सूचना डीएफओ एके मिश्रा ने उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

बरेली के वन संरक्षक पीपी सिंह, मुरादाबाद के वन संरक्षक आरपी वर्मा, आरवीआई बरेली के अधिकारी मंगलवार को दोपहर घटनास्थल पर पहुंचे। वन अधिकारियों की टीम ने मृत मिले गुलदार का चार पशु चिकित्सकों   के पैनल के साथ पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में गुलदार की गर्दन और शरीर पर कई गहरे घाव मिले। पोस्टमार्टम के बाद मृत गुलदार को कौड़िया वन रेंज में ही दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी द्वंद्व में हुई गुलदार की मौत
नजीबाबाद में वन संरक्षक बरेली और मुरादाबाद ने गुलदार के आपसी द्वंद्व में मारे जाने की संभावना व्यक्त की है। अधिकारियों का कहना है कि किसी ने मृत गाय आबादी से कुछ फासले पर कौड़िया रेंज में फेंकी गई थी। मृत गाय के मांस को खाने में गुलदारों के बीच हुए द्वंद्व से डेढ़ वर्षीय गुलदार की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed