फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Malan water entered Brahmapuri village of Begawala, tremendous boom

Bijnor News: बेगावाला - ब्रह्मपुरी गांव में घुसा मालन का पानी, जबरदस्त उफान

Fri, 11 Aug 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 11 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Malan water entered Brahmapuri village of Begawala, tremendous boom
-कण्व ऋषि आश्रम में भी भरा बाढ़ का पानी
विज्ञापन

-दर्जनों गांवों का कटा संपर्क, तटबंध पर भी मंडराया खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बेगावाला। ब्रह्मपुरी और रावली के बीच बने रपटे पर मालन नदी का पानी तीन से चार फिट पहुंच गया है। जिसके चलते रावली क्षेत्र के दर्जनों गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।

बृहस्पतिवार की सुबह से ही मालन नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। जिसने शाम तक अपना विकराल रूप धारण कर लिया। इस कारण स्कूली बच्चों ने नाव में बैठकर नदी को पार किया। उधर ब्रह्मपुरी गांव में पानी घुसने से मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। जहां गांव में बने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में भी पानी भर गया है। वहीं मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाकरपुर गढ़ी में मालन नदी पर बने तटबंध पर खतरा बढ़ गया है। जहां पानी तटबंध से सटकर चल रहा है। पिछले दिनों भी ऐसी स्थिति बनी थी, जिसके चलते ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर तटबंध पर मिट्टी डलवाने का कार्य किया था। बताया गया कि क्षेत्र के कण्व ऋषि आश्रम में भी बाढ़ का पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed