{"_id":"627ab0af0531ee25442f180b","slug":"malan-started-coming-in-the-form-of-a-river-from-the-drain-bijnor-news-mrt5880686119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से नदी के स्वरूप में आने लगी मालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले से नदी के स्वरूप में आने लगी मालन
विज्ञापन
बिजनौर मे मालन नदी का चौड़ीकरण कर बनाए जा रहे तटबंध।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। मालन नदी के चौड़ीकरण का काम अब तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार को भी कई अधिकारियों की देखरेख में अतिक्रमण हटाने और नदी की धारा के चौड़ीकरण का काम किया गया। पहले दो से तीन मीटर में बहने वाली मालन की धारा अब 40 मीटर तक चौड़ी हो गई है। साथ ही दोनों ओर ऊंची पालट तैयार की जा रही हैं।
मालन नदी के चौड़ीकरण का काम मंडावर रोड स्थित पुल के नीचे से शुरू किया गया था, जो अब काफी आगे तक पहुंच गया है। मंगलवार को नदी का चौड़ीकरण का कार्य जेई अमरनाथ कटारिया, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निर्भय कुमार तोमर व मुकीमपुर धर्मसी के प्रधान टीकाराम सिंह की देखरेख में हुआ। नदी के चौड़ीकरण के कार्य में चार जेसीबी आठ ट्रैक्टर लगाए गए हैं, जो मिट्टी की खुदाई कर नदी की धार को चौड़ी कर रहे हैं। नदी की तली की चौड़ाई 35 से 40 मीटर की जा रही है। नदी के पुल से गुजरने वाले लोग भी नदी के चौड़ीकरण को देख रहे हैं। नदी के दोनों ओर अतिक्रमण हटवाकर ऊंची पालट तैयार की जा रही है।
पालट बनने से कम होगा बाढ़ का खतरा
अभी तक मालन नदी मात्र एक नाले के समान बह रही थी। धारा की चौड़ाई न होने से बरसात में बाढ़ आ जाती थी। नदी का सारा पानी खेतों में पहुंच जाता था। चौड़ीकरण के काम के बाद पानी को बहने के लिए काफी जगह मिल जाएगी। वहीं पालट बनने से पानी किसानों के खेतों में भी नहीं जाएगा।
विज्ञापन
अभी शुरूआत है और तेज होगा अभियान: डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि अभी अभियान की शुरूआत है। इस अभियान अगले कुछ दिनों में और रफ्तार दी जाएगी। मालन नदी को कुछ हिस्सों में बांटकर अगल-अलग जगहों पर चौड़ीकरण का काम शुरू कराया जाएगा। इससे तेज गति से मालन नदी का जीर्णोद्धार होगा। हम आमजन से भी श्रमदान की अपील करेंगे।

बिजनौर मे मालन नदी का चौड़ीकरण कर बनाए जा रहे तटबंध।- फोटो : BIJNOR