फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Malan river bridge on the highway is in a dilapidated condition

Bijnor News: हाईवे पर बना मालन नदी पुल खस्ताहाल

Thu, 09 Jul 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Malan river bridge on the highway is in a dilapidated condition
नजीबाबाद। हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना मालन नदी पुल खस्ताहाल है। पुल की ऊपरी सतह की सड़क पर गड्ढे बनने से क्षतिग्रस्त है। सावन मास में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले नागरिकों ने पुल दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के बीच से होकर हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है। एचएमएच हॉस्पिटल के नजदीक मालन नदी पर पुल बना है। नागरिकों मनोज शर्मा, अजय सिंघल, शिवकुमार माहेश्वरी, जफर हुसैन, अनमोल ने बताया मालन नदी पुल ब्रिटिश काल में बना था। हरिद्वारी पुल के नाम से प्रसिद्ध मालन नदी के पुल से राहगीर रम्पुरा, जगन्नाथ चौक होते हुए डबल फाटक तक जाते थे। मरम्मत के अभाव में पुल खस्ताहाल है। भारी वाहनों की आवाजाही से पुल में काफी कंपन होती है। इतना ही नहीं पुल की ऊपरी सतह की सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई। बारिश के दौरान जलभराव पुल के लिए खतरा बना है।
विज्ञापन

सावन मास के दौरान बड़ी संख्या में दूर-दराज के शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल ले जाते समय पुल से गुजरते हैं। पुल और क्षतिग्रस्त हुआ तो शिवभक्तों के साथ-साथ नगर व आसपास के ग्रामीण अंचलों का पुराने पुल के रास्ते हरिद्वार आवागमन का सीधा संपर्क टूट जाएगा। नागरिकों ने हाईवे अथॉरिटी से मालन नदी पुल की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के डिप्टी मैनेजर अमित शर्मा ने बताया कि पुल की जांच की जाएगी। सावन मास से पहले पुल की ऊपरी सतह की मरम्मत कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed