{"_id":"5f230ef08ebc3ea0a708365b","slug":"make-loans-available-to-track-shoppers-on-priority-basis-mandalayukta-bijnor-news-mrt4938920127","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता के आधार पर पटरी दुकानदारों को उपलब्ध कराएं ऋण: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता के आधार पर पटरी दुकानदारों को उपलब्ध कराएं ऋण: मंडलायुक्त
विज्ञापन

बिजनौर। मुरादाबाद मंडलायुक्त और जिले के नोडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने जनपद में रेपिड एंटीजन किट से कोविड जांच और डोर टू डोर किए जाने वाले सर्वेक्षण कार्य की प्रगति मानक के अनुरूप न पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया मुख्य चिकित्साधिकारी को इन कार्यों की प्रगति मानक के अनुरूप ही करने के निर्देश दिए। जिले में कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए कम से कम 30 बेड वाला लेबल-2 अस्पताल स्थापित करने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले पटरी दुकानदारों को दस हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराए जाने वाले कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और जो पटरी दुकानदार ऋण लेने के इच्छुक हों तो उनको सहयोग प्रदान कराएं।
बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त वीरेंद्र सिंह विकास भवन के सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का भरपूर लाभ पूर्ण गुणवत्ता के साथ आम नागरिकों को मिले, जिससे उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने पटरी दुकानदारों को रोजगार के लिए शासन द्वारा दस हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराए जाने संबंधी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए पाया कि जिले में नगर विकास द्वारा संचालित इस योजना को गंभीरता और निष्ठापूर्वक संचालित नहीं किया जा रहा है और न ही पॉलीथिन/प्लास्टिक बैग उन्मूलन कार्यक्रम को मानक के अनुरूप संचालित नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, न्यायिक डा. नितिन मदान, सीएमओ डा. विजय कुमार यादव सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मौजूद थे।
मंडलायुक्त ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
बिजनौर। मंडलायुक्त ने कोविड-19 के जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उनका पूर्ण गुणवत्ता एवं निष्ठा के साथ निस्तारण कराकर निर्धारित प्रारूपों पर इसकी आख्या शासन को भी भेजें। सभी होम आइसोलेशन को कंट्रोल रूम से अटैच करें। लॉकडाउन में कोविड-19 की शासन-प्रशासन की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूल कर इसकी सूचनाएं कंट्रोल रूम को दें। इस अवसर पर डीएम रमाकांत पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्रा, कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी परमानंद झा आदि अधिकारी मौजूद रहे।