फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Make healthy food for health'

‘स्वस्थ रहने के लिए करें सुपाच्य भोजन’

Mon, 09 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
'Make healthy food for health'
‘स्वस्थ रहने के लिए करें सुपाच्य भोजन’
विज्ञापन

बिजनौर। कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण और एनीमिया से पीड़ित किशोरियों की पहचान करने के लिए पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम आठ से 22 मार्च तक चलेगा। डीएम ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सुपाच्य भोजन करें। इस मौके पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई।

रविवार को विकास भवन प्रांगण से सदर विधायक सुचि चौधरी, चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, डीएम रमाकांत पांडेय तथा सीडीओ कामता प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने बताया कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आठ से 22 मार्च तक प्रत्येक दिन विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। पोषण पखवाड़े तथा विभागीय योजना के प्रचार-प्रसार के लिए विभागीय स्टॉल का शुभारंभ भी किया गया। इस मौके पर सदर विधायक सुचि चौधरी ने पोषण पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पूर्ण निष्ठा कार्य करने का आह्वान किया। वहीं चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि बच्चों में कुपोषण एवं किशोरियों में एनीमिया की व्यापक समस्या है। इन्हें चिह्नित करने के लिए पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है। इस मौके पर अतिथियों ने विभागीय स्टालों को निरीक्षण कर योजनाओं के बारे में स्टॉल पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में मौजूद डीएम रमाकांत पांडेय ने सभी विभागों से पोषण पखवाड़े को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं लोगों को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एसडीएम नजीबाबाद संगीता तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने कहा कि सभी महिलाओं को अपने भीतर आत्मविश्वास लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed