{"_id":"5de6a6468ebc3e54c14c5293","slug":"make-friend-without-fear-and-make-police-bijnor-news-mrt4568723188","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेखौफ होकर पुलिस को बनाएं मित्र’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेखौफ होकर पुलिस को बनाएं मित्र’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाछरी मोड़। मंगलवार की अपराह्न सरदार वल्लभ भाई पटेल उत्तर माध्यमिक विद्यालय झाल उलेढा में एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा की जानकारी दी गई।
एंटी रोमियो टीम के प्रभारी एसआई सुभाष तोमर ने छात्राओं को महिला अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए छात्रों को 1090, 198 की जानकारी दी। महिला कांस्टेबिल रीता बघेल ने बताया कि पुलिस आपकी मित्र है। यदि हमारी बहने हमें जानकारी दें तब पुलिस मित्र बनकर मनचलों पर कार्रवाई करेगी। सूचना देने वाले का नाम बिल्कुल गोपनीय रखा जाएगा। विद्यालय के आह्वान पर स्कूल के समय सुबह एक गश्त लगाने की बात टीम प्रभारी से रखी गई। टीम प्रभारी ने ऐसा करने का आश्वासन दिया। मनचलों के स्थान को चिह्नित करके वहां पर पुलिस तैनात रहेगी और पुलिस अपना कार्य पूर्ण रूप से करेंगी। विद्यालय प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को बिना किसी दबाव के पूर्ण रूप से यह आश्वस्त किया। विद्यालय परिवार आपके साथ है किसी भी प्रकार की आने जाने या विद्यालय में कोई भी समस्या यदि आती है। विद्यालय में लगाई गई शिकायत पेटी एवं टोल फ्री नंबर एवं प्रधानाचार्य से अपनी समस्या को रख सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, महेंद्र सिंह, रमाशंकर, अनुज शर्मा, संजीव कुमार, स्वाति कुमारी मोनिका कुमारी अलका उपस्थित रहे।