फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Make a bridge over the Ganges, otherwise people will die'

‘गंगा पर पुल बनवाओ, नहीं तो यूं ही मरेंगे लोग’

Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
'Make a bridge over the Ganges, otherwise people will die'
मंडावर क्षेत्र का दौरा करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
मंडावर में  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गांव डेबलगढ़ जाकर नाव हादसे में मरे और लापता ग्रामीणों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि संगठन का हर एक सदस्य उनके साथ है।
विज्ञापन

राकेश टिकैत खादर क्षेत्र के कई गांवों में गए। उन्होंने गांव चाहड़वाला के पास जाकर घटनास्थल को भी देखा। गांव डेबलगढ़ में प्राथमिक विद्यालय में उन्होंने ग्रामीणों के साथ वार्ता की। ग्रामीणों ने कहा कि बालावाली से रावली तक तटबंध बनना चाहिए। तटबंध न होने से गंगा की लहरें हर साल खादर के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल को बहा ले जाती हैं। कहा कि उनके गांव से गंगा पार पुल बनना चाहिए। जब तक पुल नहीं बनेगा ग्रामीणों की जान ऐसे ही जाती रहेगी। उन्होंने गंगा पार पैदा होने वाले गन्ने की खरीद वहीं कराने की मांग की। बताया कि उत्तम ग्रुप की पुरकाजी में भी एक चीनी मिल है। वह सड़क के माध्यम से आराम से उनका गन्ना खरीद सकती है। मृतकों तथा लापता किसानों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये और बचे ग्रामीणों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, अरविंद कुमार, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed