फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Major medicines started disappearing from the market

बाजार से गायब होने लगी प्रमुख दवाइयां

Mon, 03 May 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Major medicines started disappearing from the market
बाजार से गायब होने लगी प्रमुख दवाइयां
विज्ञापन

नगीना। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच एक ओर जहां रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इलाज में प्रयोग होने वाली प्रमुख दवाइयां तथा अन्य उपकरणों की नगीना में भारी किल्लत होने लगी है।
बाजार में जरूरी दवाइयों व मशीनों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। मरीजों के तीमारदार महंगे दामों पर दवाइयां व मशीनों को खरीदने के लिए मजबूर हैं। चिकित्सक कोरोना संक्रमित मरीजों को भाप लेने एवं समय-समय पर अपना ऑक्सीजन स्तर चेक करने की सलाह दे रहे हैं। इसके चलते बाजार में भाप लेने वाली मशीन तथा पल्स ऑक्सीमीटर की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। नगर के अधिकतर मेडिकल स्टोरों पर पल्स ऑक्सीमीटर तथा भाप लेने वाली मशीन गायब सी हो गई है। अलबत्ता जिन मेडिकल स्टोर पर यह चीजें मिल भी रही हैं, वहां कीमतों में कई गुना का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

भाप लेने वाली मशीन पहले 150 से 200 रुपये में मिलती थी, वो अब 400 रुपये तक में मिल रही है, जबकि 500 से 600 रुपये तक में मिलने वाला पल्स ऑक्सीमीटर अब दो से ढाई हजार रुपये तक पहुंच गया है। ऑक्सीजन के लिए मची मारामारी के बीच ऑक्सीजन सिलिंडर के ऊपर लगने वाली नोब भी बाजार से गायब सी हो गई है। इन सबके बीच कई ब्रांडेड कंपनियों की दवाइयां भी मरीजों के त
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदारों को ढूंढे नहीं मिल रहीं दवाइयां
कोरोना संक्रमण के समय अधिकतर लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मल्टीविटामिंस विद जिंक की गोलियां ले रहे हैं, जो भी बाजार से अब गायब सी हो गई हैं। हालात यह हैं कि बुखार, नजला व खासी की ब्रांडेड दवाइयां भी अब बाजार में महंगे दामों पर बिक रही हैं। उधर, मेडिकल स्टोर स्वामियों का कहना है की बाजार में ब्रांडेड दवाइयों की मांग ज्यादा होने के कारण आपूर्ति पूरी तरह नहीं हो पा रही है। जिस कारण पीछे से दामों में तेजी हो रही है। एसडीएम घनश्याम वर्मा का कहना है कि दवाइयों एवं मरीजों के इस्तेमाल में होने वाले उपकरणों के सामानों में कालाबाजारी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। तत्काल टीम बनाकर ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed