{"_id":"577803834f1c1bd42c79ba3a","slug":"main-markets-become-accessible-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य बाजारों में बनेंगे सुलभ शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य बाजारों में बनेंगे सुलभ शौचालय
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य बाजारों में अब सुलभ शौचालय बनवाए जाएंगे। इससे बाजारों में आने वाले लोगों, खासकर महिलाओं और दुकानदारों को काफी राहत मिलेगी। सात नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत क्षेत्र में सुलभ शौचालय बनवाने के लिए स्थल चिह्नित किए गए हैं।
गांवों को ओडीएफ बनाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन नगर पालिका एवं पंचायत क्षेत्रों के मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय न होने से जनता को अनेक परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिक दिक्कतें महिलाओं और बच्चों के सामने आती हैं। सामाजिक संगठन भी नगर क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग करते रहे हैं। प्रशासन की ओर से निर्देश जारी होने के बाद अब नगर क्षेत्रों में शौचालय बनवाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है।
14वें वित्त आयोग से निकायों को मिलने वाली राशि से इन सुलभ शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें महिला एवं पुरुषों के लिए दो-दो शौचालय तथा दो स्नानगृह भी बनाए जाएंगे। एक कमरा वहां रहने वाले कर्मचारी के लिए भी बनवाया जाएगा। सुलभ इंटरनेशनल के माध्यम से इनका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
शौचालय के लिए चयनित किए गए स्थल
नगर पालिका बिजनौर में राजकीय कन्या इंटर कालेज के सामने
अफजलगढ़ में वार्ड नंबर सात मोहल्ला किला में
नहटौर में हल्दौर चौराहे पर और चांदपुर में बास्टा रोड पर बंसल धर्मकांटे के पास
हल्दौर में मोहल्ला जमनावाला में
नजीबाबाद में मोहल्ला मुगलूशाह में तहसील के पास
मोहल्ला मकबरा में कृष्णा टाकीज के पास
धामपुर में नहटौर बाईपास रोड पर सुमंगलम फार्म हाउस के पास
नगर पंचायत साहनपुर में पुलिस चेक पोस्ट के पास