{"_id":"6543ead38bdabc70d803fc7c","slug":"main-accused-arrested-in-jabar-singh-murder-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-13672-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जबर सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जबर सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- बाकी चार आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। जबर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमरपाल निवासी खजूरा जट को पुलिस ने दबोच लिया है। अन्य चार आरोपियों की तलाश में भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
30 अक्तूबर की शाम किसान जबर सिंह की उसके तहेरे भाइयों ने खेत में काम करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक की मां की ओर से अमरपाल पुत्र फूल सिंह, प्रताप पुत्र फूल सिंह, विकास उर्फ मानू पुत्र विजयपाल, बबलू व कपिल निवासीगण ग्राम खजूराजट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपियों ने पहले उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए इतिश्री कर ली। जबर सिंह की हत्या होने जाने पर एसपी ने कोतवाल सुशील कुमार तथा हलका दारोगा प्रशांत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
अब पुलिस ने अमरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का एक तमंचा और एक खोखा बरामद किया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शेष चार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।