फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mahesh Navami festival celebrated with cultural ceremony

Bijnor News: सांस्कृतिक समारोह के साथ मनाया महेश नवमी उत्सव

Tue, 20 Jun 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 20 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Navami festival celebrated with cultural ceremony
- माहेश्वरी समाज की ओर से माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो-19एनजेडबी06आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। महेश नवमी पर्व माहेश्वरी समाज द्वारा श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
माहेश्वरी समाज की ओर से माहेश्वरी धर्मशाला में महेश नवमी रंगारंग उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शिव कुमार माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मधू माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समाज के पूर्व मंत्री विशाल माहेश्वरी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समाज के बच्चों कान्हा डेजी, दिव्यांश, तन्मय, सोम्या तोषनीवाल, दृष्टि, विनीता, मोनिका, कविता ने रंगारंग कार्यक्रमों से समा बांधा।
शैलेंद्र माहेश्वरी ने अपनी पत्नी की स्मृति में छवि माहेश्वरी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिवकुमार माहेश्वरी, मधु माहेश्वरी, विपिन लाहोटी, अनुपम माहेश्वरी, राजूल रंधर, लक्ष्मी तोषनीवाल, माधव डेजी, विशाल माहेश्वरी, विनोद मोदी, प्रदीप डेजी ने अपने संबोधन में माहेश्वरी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समाज की प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
माहेश्वरी समाज की विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं हिमांशी, प्रियांशी, मृगांक, हर्षिता, श्वेता, रितिका, कृति, मधु, पुष्पा, उमा, राजबाला, विनीता, डॉ. दीपिका माहेश्वरी को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed