फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mahabali went on crude constructions

कच्चे निर्माणों पर चला महाबली

Thu, 12 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mahabali went on crude constructions
बिजनौर में नुमाइश ग्राउंड के पास अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। अभी तक प्रशासन द्वारा मुख्य बाजार से बाहर की सड़कों से ही अतिक्रमण हटवाया गया है। मुख्य बाजार में अभी तक अतिक्रमण को छुआ तक नहीं गया है।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। रोज एक सड़क को चिह्नित करके उससे अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। बुधवार को प्रदर्शनी चौक से जजी चौक तक अतिक्रमण हटवाया गया। एसडीएम अनुज सिंह, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव, ईओ इंद्रपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाया और कच्चे निर्माण को ध्वस्त कराया। प्रशासन के इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। आचार संहिता के बाद से शुरू अतिक्रमण हटाओ अभियान से अतिक्रमणकारी पस्त हैं। अनेक अतिक्रमणकारी तो प्रतिष्ठान ही नहीं खोल रहे हैं। प्रशासन द्वारा मुख्य बाजार के बाहर की ओर की सड़कों पर तो अतिक्रमण हटाया जा रहा है, लेकिन मुख्य बाजार में कई सालों से लगे अतिक्रमण को अब तक छुआ तक नहीं गया है।  
विज्ञापन

 हर बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता है। शहर के बाहर के भाग में चलकर बंद हो जाता है। नागरिकों के  मुताबिक सबसे ज्यादा अतिक्रमण मुख्य  बाजार में है। सबसे पहले यहां से अतिक्रमण हटवाया जाए। नगर पालिका व्यापारियों को नोटिस देकर तो कभी लाल निशान लगाकर ही अपने  काम से इतिश्री कर लेती है। नगर पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार मुख्य बाजार से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed