फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Maha log in day will be celebrated in the post offices on 14 August

14 अगस्त को डाकघरों में मनाया जाएगा महालॉग इन डे

Thu, 13 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Maha log in day will be celebrated in the post offices on 14 August
14 अगस्त को डाकघरों में मनाया जाएगा महा लॉग इन डे
विज्ञापन

बिजनौर। जनरल पोस्टमास्टर लखनऊ के निर्देश पर डाक विभाग बरेली क्षेत्र के 11 मंडलों में एक साथ 14 अगस्त को महालॉग इन डे मनाया जाएगा। इसमें बिजनौर मंडल के 258 शाखा डाकघरों, 258 शाखा डाकपालों के लगभग 53 सहायक डाकपालों, 43 उप डाकघरों के पोस्टमैन द्वारा घर-घर जाकर बैंक और डाकघरों के खाताधारकों को अधिकतम दस हजार रुपये की धनराशि मुहैया कराई जाएगी।

लॉकडाउन के दौरान बैंक तक न जाने और बैंकों में अपार भीड़ को देखते हुए बैंक अथवा डाकघरों के खाताधारकों को उनके घरों पर अधिकतम दस हजार रुपये की धनराशि आहरित करने के उद्देश्य से 14 अगस्त को डाक विभाग महालॉग इन डे मनाएगा। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कवि महालॉग इन डे के अवसर पर बिजनौर मंडल को लगभग दस हजार आधार इनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) से लेनदेन एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के भी दस हजार खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया है। जो व्यक्ति, किसान, मजदूर, युवा, वृद्ध आदि आधार कार्ड से लिंक वृद्धावस्था पेंशन, किसान सहायता राशि, जन धन योजना में अपने खाते से भुगतान चाहते हैं तो वे अपने नजदीकि डाकघर में फोन अथवा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed