फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mafia occupies 60 thousand bigha land

60 हजार बीघा जमीन पर माफिया का कब्जा

Sun, 31 May 2020 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Mafia occupies 60 thousand bigha land
60 हजार बीघा जमीन पर माफिया का कब्जा
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बिजनौर जिले में सरकारी जमीनों पर माफिया द्वारा व्यापक स्तर पर किए जा रहे कब्जे के मामले में शिकायत की है। बताया गया कि प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शिकायत करने वालों को डराया धमका कर चुप करने का प्रयास किया जा रहा है। अकेले नगीना तहसील में करीब 60 हजार बीघा जमीन पर माफिया का अवैध कब्जा है।

सांसद ने बताया है कि बिजनौर जिले की नगीना तहसील के गांव तेलीपाड़ा, जहानाबाद, राजपुर कोट आदि गांवों में जंगल झाड़ी, नदी, तालाब, नालों की करीब 60 हजार बीघा जमीन पर माफिया के कब्जे हैं। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है। लोगों की ओर से शिकायत करने पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रशासन की ओर से माफिया के दबाव में इस सरकारी जमीन को असंक्रमणीय से संक्रमणीय श्रेणी में बदल कर प्लाटिंग कराई जा रही है। जुलाई 2019 में प्रदेश के सोनभद्र जिले में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दर्जन भर लोगों को माफिया ने मौत के घाट उतार दिया था। यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो यहां भी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है। नगीना संसदीय क्षेत्र में बड़े स्तर पर सरकारी जमीन पर माफिया की ओर से कब्जे हो रहे हैं। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से इन सरकारी जमीनों को कई ने अपने नाम करा लिया है। परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सांसद ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कर जमीन को कब्जामुक्त कराने और माफिया पर कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed