फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Madrasa sealed on charges of occupying cemetery land

Bijnor News: कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे के आरोप में मदरसा सील

Sun, 21 Jul 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Madrasa sealed on charges of occupying cemetery land
12 साल से अवैध रूप से चल रहा था मदरसा, पंजीकरण भी नहीं था
विज्ञापन

लेखपाल ने डीएम से की थी शिकायत, उप जिलाधिकारी ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर (बिजनौर)। ग्राम बुड़गरा में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में मदरसे को जिला अधिकारी के आदेश पर सील कर दिया। यह मदरसा 12 साल से बिना पंजीकरण चलाया जा रहा था। उप जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने यह कार्रवाई की।

ग्राम बुड़गरा में सरकारी कब्रिस्तान की जमीन पर 12 साल से एक मदरसा अवैध रूप से चल रहा था। मदरसा इस्लामिया अरबिया हादिम उल इस्लाम के नाम से संचालित किया जा रहा था। इसका संचालक जिया उल रहमान कर रहे थे। इसकी शिकायत ग्राम बुड़गरा के लेखपाल ने डीएम से की थी। डीएम के आदेश पर उप जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने कार्रवाई करते हुए मदरसे को सील कर दिया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने बताया कि यह मदरसा 12 वर्ष से सरकारी संपत्ति पर अवैध रूप से बना हुआ था। इसका कोई पंजीकरण नहीं कराया गया था। इसलिए इस मदरसे पर सील करने की कार्रवाई की गई हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार नजीबाबाद, लेखपाल आनंद कुमार, थाना प्रभारी तेजपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed