फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Madrasa board examinations will be under the watch of CCTV cameras

Bijnor News: सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Tue, 16 May 2023 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Madrasa board examinations will be under the watch of CCTV cameras
बिजनौर । जिला प्रशासन अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षा 2023-24 को नकलविहीन और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। यदि कोई नकल का मामला प्रकाश में आता है, तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बात जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बैठक में कहीं। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को नक़लविहीन एंव पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा कक्षों एवं अन्य मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। सतत् निगरानी के लिए कार्मिकों को तैनात किया गया है, ताकि हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी। सभी केंद्रों पर समुचित संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिस की तैनाती की व्यवस्था भी की गई है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के लिए जो आठ केंद्र चिह्नित किए गए हैं, सभी का परीक्षा शुरू होने से पहले जांच लिस्ट के आधार पर निरीक्षण कर लें और सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों और छात्र/छात्राओं की सूची पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन ने बताया कि मदरसा परीक्षा 2023 के तहत जिला बिजनौर में मदरसों में अध्यनरत मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल के 3739 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें मदरसा बोर्ड की परीक्षा कराई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर पुलिस अधीक्षक रामार्ज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नौशाद हुसैन, जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनेक्शन देने विलंब करने पर डीएम खपा
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका नहटौर में रात्रि में कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण के दौरान विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करें। बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन उपलब्ध नहीं करने, अनावश्यक विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए अधीक्षण अभियंता को प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed