{"_id":"570bec644f1c1b74494a6abb","slug":"madrasa-board-examinations-at-21-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लेकर परीक्षा देती छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई है। परीक्षा कराने के लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 26 अप्रैल तक चलेगी। जिले में 13 हजार परीक्षार्थी दे रहे हैं परीक्षा।
इस बार यूपी बोर्ड की तर्ज पर यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा कराई जा रही हैं। परीक्षा का पैटर्न बदला है। हर वर्ष परीक्षा मदरसों में होती आई हैं। इस बार परीक्षा कराने को इंटर कॉलेज चुने गए हैं। जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जो परीक्षा पर नजर रखेगी। परीक्षा के लिए जिले में 21 परीक्षा केंद्र बने हैं तथा नगर में मात्र आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस पर अदीब, माहिर, कामिल व अन्य उर्दू के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज पर एक महिला परीक्षार्थी अपने बच्चे को गोद में लेकर परीक्षा देती मिली। साथ ही परीक्षा केंद्र के बाहर भी कई अभिभावक मौजूद रहे। 21 परीक्षा केंद्रों पर 13 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं तथा सोमवार को हुई परीक्षा में करीब 30 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं।
नजीबाबाद में उर्दू मदरसा बोर्ड की परीक्षा में दो फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़कर उनके परिजनों के हवाले किया गया।आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र प्रभारी/प्रधानाचार्य डॉ.भूपेंद्र कुमार की देखरेख में सोमवार को कामिल और आमिल की परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से पहले की गई चेकिंग में चेकिंग स्टाफ ने एक युवक व एक युवती को फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़ा। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने अपने तयेरे भाई की परीक्षा देने के लिए कॉलेज आया था, जबकि युवती ने स्वीकार किया कि वह अपनी बहन का पेपर देने आई थी। केंद्र प्रभारी ने दोनों फर्जी परीक्षार्थियों को अपने कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचित किया। साथ ही अन्य परीक्षार्थियों की परीक्षा शुरू करा दी। युवक व युवती के परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर खेद व्यक्त किया। जिस पर युवक-युवती को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।