{"_id":"605e1bf48ebc3e76a0312f95","slug":"made-to-make-women-self-reliant-nazibabad-news-mrt5318601172","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जागरूक
नजीबाबाद। सखी वेलफेयर सोसाइटी के कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
पूजा हॉस्पिटल में शुक्रवार को आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में सखी वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष डा. राखी आनंद ने महिलाओं को जागरूक किया। कहा सोसाइटी की ओर से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण दिया गया। सोसाइटी की ओर से सेनेटरी पैड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई जाएगी और 12 अप्रैल से ब्युटिशन और सिलाई का कोर्स शुरू होगा। दिल्ली की मेकअप एकेडमी की प्रशिक्षक रीया वशिष्ठ द्वारा जरूरतमंद महिलाओं और किशोरियों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा। कार्यक्रम में 200 महिलाओं और किशोरियों ने प्रतिभाग किया। कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख चार अप्रैल है। कार्यक्रम में सिलाई के लिए 120 और ब्युटिशन के लिए 70 किशोरियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। कार्यक्रम में मोना, कोमल, दिया, पारूल, रेनू, मीना, साक्षी, शोभा, शुभाक्षी आदि मौजूद रही।