फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Made the constitution aware

छात्राओं को संविधान के प्रति जागरूक किया

Mon, 24 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Made the constitution aware
छात्राओं को संविधान के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

धामपुर। गांधी नारी कल्याण समिति धामपुर द्वारा आयोजित कम्युनल हारमनी एंड नेशनल इंटीग्रेशन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में वक्ताओं ने प्रत्येक व्यक्ति से राष्ट्र के विषय में सोचने का आह्वान किया।
एसबीडी महिला महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष डा. शांति शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष विजय कुमार, सचिव नीरा गोयल, अतिथि हरपाल चावला तथा डा.शंकर लाल शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिवक्ता डा. गजेंद्र सिंह ने कहा कि संविधान का उद्देश्य लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना है। प्रभा चैहान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जाति एवं धर्म से हटकर केवल राष्ट्र हित के विषय में सोचना चाहिए। डा. शांति शर्मा ने कहा कि नागरिकता कानून में समन्वय समिति बनाकर लोगों के मन से संशय को दूर करना चाहिए। डा. शंकर लाल शर्मा ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों की बांटो और राज करो की राजनीति में न पड़कर आपस में प्रेम भाव बनाए रखना चाहिए। हरपाल चावला ने कहा कि परहित की हमेशा सोचे तभी सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। विजय अग्रवाल ने कहा कि शाहीन बाग का प्रकरण अब जल्द से जल्द हल होना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे चरण में संस्था द्वारा चलाए गए क्राफ्ट स्कूल की बच्चियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन नीरा गोयल ने किया। इस अवसर पर सुनीता गोयल, उषा अग्रवाल, विनोद शर्मा, कंचन शर्मा, प्रभा चौहान, नीलम अग्रवाल, सारिका, चारु अग्रवाल, अनीता रानी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed