फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Made Piku Ward, Pediatrician's post vacant

बना दिया पीकू वार्ड, बाल रोग विशेषज्ञ का पद खाली

Tue, 28 Dec 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Made Piku Ward, Pediatrician's post vacant
बिजनौर जिला अस्पताल में बनाए गया पीकू वार्ड। - फोटो : BIJNOR
बना दिया पीकू वार्ड, बाल रोग विशेषज्ञ का पद खाली
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना से लड़ाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हथियार तो तमाम इकट्ठा कर लिए हैैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए विशेषज्ञ नहीं हैं। कोरोना से संक्रमित बच्चों को बचाने के लिए पीकू वार्ड तो बना दिया गया, लेकिन वहां पर कोई बाल रोग विशेषज्ञ ही तैनात नहीं है। बाल रोग विशेषज्ञ के लिए विभाग को अलग से कोई व्यवस्था करनी होगी।
इस बार कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बचने के लिए शासन, प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। जिले में जिला अस्पताल को कोविड एल टू वार्ड बनाया गया है। कोरोना से संक्रमित बच्चों के उपचार के लिए पीकू वार्ड बनाया गया है। यहां ऑक्सीजन सप्लाई की भी व्यवस्था की गई है। इसे काफी पहले बना दिया गया था। पीकू वार्ड तो बना दिया गया, लेकिन संक्रमित बच्चों का उपचार करने के लिए यहां बाल रोग विशेषज्ञ ही नहीं हैं। जिला अस्पताल के एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके सिंह ने अपना सेवाकाल बढ़ाने से मना कर दिया था। वे पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके थे। उनके जाने के बाद से अब तक किसी बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति जिला अस्पताल में नहीं हुई है। यहां तक कि जिला अस्पताल में आने वाले बाल रोगियों को भी उपचार के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। पीकू वार्ड का निरीक्षण शासन स्तर तक के अधिकारी व जिले के नेता कर चुके हैं। विभाग के अफसरों ने उनके सामने बाल रोग विशेषज्ञ न होने की बात कही, लेकिन इसके बाद भी किसी को तैनाती नहीं मिली है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के चिकित्सक को करेंगे तैनात
सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल के अनुसार जिला अस्पताल में पीकू वार्ड पूरी तरह तैयार है। जरूरत पड़ने पर यहां पर महिला अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी। शासन को स्थिति से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed