फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Made a night shelter from tent curtain, shifted to hospital

Bijnor News: टेंट के परदे से बना दिया था रैन बसेरा, अस्पताल में किया शिफ्ट

Sun, 29 Dec 2024 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Made a night shelter from tent curtain, shifted to hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। पुआल में हाथ तापते युवक की ट्रक की टक्कर से मौत होने के बाद नगर पालिका के रैन बसेरे की खराब व्यवस्था का मुद्दा उछला तो पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। अमर उजाला में प्रमुखता से छपी खबर के बाद पालिका प्रशासन ने आनन- फानन टेंट के परदे से बनाए गए रैन बसेरे को अस्पताल के एक बड़े कमरे में शिफ्ट करा दिया।
शनिवार की सुबह एक युवक की सड़क किनारे पुआल की आग से हाथ तापते समय ट्रक की टक्कर लगने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद अमर उजाला ने पालिका द्वारा अस्पताल में बनाए गए रैन बसेरे की खराब व्यवस्था का मुद्दा रविवार को प्रमुखता से समाचार पत्र में छापा था।
विज्ञापन

इस खबर के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने रैन बसेरे को सरकारी अस्पताल के बड़े कमरे में शिफ्ट करा दिया। रैन बसेरे की देखभाल करने वाले मोहम्मद असलम ने बताया कि रैन बसेरे में राहगीरों के लिए गर्म बिस्तर के अलावा हीटर, अलाव व गर्म पानी आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed