फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Madan became the President of Kshatriya Rajput Sabha

क्षत्रिय राजपूत सभा नगर कार्यकारिणी गठित

Fri, 02 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Madan became the President of Kshatriya Rajput Sabha
नजीबाबाद। क्षत्रिय राजपूत सभा सामाजिक कुरीतियों को समाज से दूर करने और प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए कार्यक्रम चलाएगी। सभा के त्रिवार्षिक चुनाव में मदन पाल चौहान को नगर अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

पंचायत घर शेखपुरगढ़ू में क्षत्रिय राजपूत सभा की संगोष्ठी में सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति के लिए अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। दहेज प्रथा उन्मूलन, नशा मुक्ति के प्रति समाज को जागरूक करने के साथ क्षत्रिय सभा प्रतिभा प्रोत्साहन के कार्यक्रम आयोजित करेगी। पूर्व नगर अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चौहान एड., नरेश पाल, मनोज कुमार, राम सिंह के नेतृत्व में त्रिवार्षिक कार्यकारिणी का गठन किया गया। क्षत्रिय राजपूत सभा के लिए सर्वसम्मति से मदन पाल चौहान को नगर अध्यक्ष और सचिन प्रताप सिंह को महामंत्री चुना गया। अशोक गहलौत संरक्षक बने और लाल बहादुर को उपाध्यक्ष, पंकज चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। निवर्तमान नगर अध्यक्ष विजेंद्र चौहान एड. ने माला पहनाकर मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रेमराज, तरुण चौहान, यशपाल सिंह, हितेश चौहान, शिव कुमार चौहान, राजीव चौहान, आशीष गहलौत, सुशील प्रधान, धर्मपाल सिंह, अरुण चौहान, विजयपाल, उमेश, डॉ. सीपी सिंह, पंकज कुमार, सत्येंद्र कुमार, धर्मवीर, अजय कुमार, कोमल सिंह, सुशील चौहान सहित अनेक क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed