{"_id":"6249e5a6b7d1e11bc37c4130","slug":"machine-arrived-from-gujarat-to-prepare-nutrition-bijnor-news-mrt58304286","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषाहार तैयार करने गुजरात से पहुंची मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषाहार तैयार करने गुजरात से पहुंची मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोषाहार तैयार करने गुजरात से पहुंची मशीन
बिजनौर। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित किया जाने वाला पोषाहार अब जिले में ही तैयार होगा। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं इसकी व्यवस्थाएं संभालेंगी। गुजरात राज्य से आई मशीनों से यह तैयार होगा। रविवार को एक मशीन आ गई है। मशीन से तैयार पोषाहार की गुणवत्ता जांच के बाद अन्य ब्लॉक में मशीन को लगाया जाएगा।
शासन की बालिकाओं, किशोरी, गर्भवती महिलाओं के लिए पोषाहार वितरण योजना संचालित है। योजना में जिले 2727 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाखों लाभार्थियों को पोषाहार दिया जाता है। योजना बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए शुरू की गई है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि अभी तक पोषाहार तैयार करने की कोई तकनीकी व्यवस्था नहीं थी। पोषाहार की गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता है। शासन ने पोषाहार को जिले में ही मशीनों से तैयार कराने का निर्णय लिया है। पोषाहार में खनिज लवण शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार होंगे। पोषाहार मशीनों द्वारा तैयार होगा।
एनआरएलएम के जिला उपायुक्त ज्ञान सिंह के मुताबिक पोषाहार तैयार करने वाली मशीनें गुजरात राज्य से आ रही हैं। एक मशीन आ गई है, जो स्योहारा ब्लॉक में लगेगी। विशेषज्ञ तकनीकी निर्देशानुसार मशीन लगाएंगे। मशीन द्वारा पोषाहार तैयार होगा। इसके बाद पैकेजिंग करके आंगनबाड़ी केंद्रों को बांटा जाएगा। पोषाहार मशीनों के लगाने के लिए मोहम्मदपुर देवमल, अफजलगढ़, नूरपुर, स्योहारा, कोतवाली तथा नजीबाबाद ब्लॉक का चयन हुआ है। जिले में 11 ब्लॉक हैं, पोषाहार अगले माह से तैयार होना शुरू हो जाएगा।