फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Maa Tujhe Pranam' Tiranga Rally taken out with enthusiasm and zeal.

Bijnor News: उत्साह और उमंग के साथ निकली मां तुझे प्रणाम तिरंगा रैली

Fri, 14 Aug 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
'Maa Tujhe Pranam' Tiranga Rally taken out with enthusiasm and zeal.
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से मां तुझे प्रमाण के तहत अमर उजाला व आरवीआईटी की ओर से निकाली गई तिर
- शहर में निकली अमर उजाला संग आरवीआईटी की भव्य तिरंगा रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अमर उजाला एवं आरवीआईटी बिजनौर की ओर से बृहस्पतिवार को मां तुझे प्रणाम की भावनाओं से ओतप्रोत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। इस तिरंगा रैली में आरवीआईटी कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं व गणमान्य लोग शामिल रहे। शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से सुबह 11 बजे शुरू हुई तिरंगा रैली का शुभारंभ जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, जिलाधिकारी जसजीत कौर, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, जिला सचिव विनोद राठी, चेयरमैन झालू लोकेंद्र चौधरी, आरवीआईटी कॉलेज के प्रबंध निदेशक सनी देशवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

तिरंगा रैली नुमाइश ग्राउंड, किसान पथ से होते हुए कलक्ट्रेट, वहां से रोडवेज बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस, नगर पालिका चौराहा, सिविल लाइन से होते हुए शास्त्री चौक, जजी चौराहा से फिर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम पर जाकर संपन्न हुई। भव्य तिरंगा रैली में आरवीआईटी कॉलेज के छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक तिरंगा झंडा लेकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भव्य रही तिरंगा रैली : सनी देशवाल
आरवीआईटी बिजनौर के प्रबंध निदेशक सनी देशवाल ने शहर में भव्य रूप से निकली तिरंगा रैली की खूब सराहना की। कहा कि रैली के दौरान शहर का वातावरण देशभक्तिमय रहा। रैली में शामिल सभी के अंदर देशभक्ति का जोश दिखाई दिया।

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से मां तुझे प्रमाण के तहत अमर उजाला व आरवीआईटी की ओर से निकाली गई तिर

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से मां तुझे प्रमाण के तहत अमर उजाला व आरवीआईटी की ओर से निकाली गई तिर

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से मां तुझे प्रमाण के तहत अमर उजाला व आरवीआईटी की ओर से निकाली गई तिर

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम से मां तुझे प्रमाण के तहत अमर उजाला व आरवीआईटी की ओर से निकाली गई तिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed