{"_id":"61d3e6c3d35bf146c94294de","slug":"ma-second-year-student-sexualy-hrassed-by-many-in-bijnor-district-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: एम.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा को बंधक बनाकर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: एम.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा को बंधक बनाकर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Tue, 04 Jan 2022 11:48 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:48 AM IST
सार
आरोप है कि आरोपी लड़के पीड़ित छात्रा को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए तथा बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और निकल गए।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नगीना तहसील क्षेत्र के एक महाविद्यालय में एम ए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा के दोस्त को बंधक बनाकर दो लड़कों ने छात्रा के साथ बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एमए की छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 3 जनवरी को वह अपने दोस्त मोनिश के साथ बाइक पर बैठकर पुरैनी में मजार पर चादर चढ़ाने गई थी। चादर चढ़ाने के बाद जब वह लौट रहे थे तब शाम करीब चार बजे पुरैनी लाइन किनारे गांव के दो लड़के मिले जिन्होंने मोटरसाइकिल रोक ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में बड़े बिल्डर के घर आयकर विभाग का छापा, अखिलेश यादव का है करीबी
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया की उन लड़कों ने मोनिश को गन्ने व बेल्ट से पीटकर बांधकर डाल दिया। आरोप लगाया गया कि आरोपी लड़के पीड़ित छात्रा को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए तथा बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और निकल गए।
पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर दोनों आरोपियों ग्राम पुरैनी निवासी उमेर व इजहार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।