फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lunar Eclipse 2022: UP Mein Chandra Grahan, Doors Of Temples Closed During Sutak Kaal

Chandra Grahan UP: चंद्र ग्रहण से पहले बंद हुए मंदिरों के कपाट, खाद्य पदार्थों में तुलसी के पत्ते डाले

Tue, 08 Nov 2022 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Nov 2022 11:39 AM IST
सार

सूर्यग्रहण के बाद आज चंद्रग्रहण की छाया रहेगी। 15 दिनों में यह दूसरा ग्रहण है जो दृश्यमान होगा। चंद्रग्रहण के कारण सूतक काल लगने की वजह से पश्चिमी यूपी में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Lunar Eclipse 2022: UP Mein Chandra Grahan, Doors Of Temples Closed During Sutak Kaal
580 साल में दिखेगा सबसे लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock

विस्तार

आज साल का अंतिम ग्रहण होगा। आज 2:39 से चंद्रग्रहण की छाया रहेगी। 15 दिनों में यह दूसरा ग्रहण जो साफ दिखाई देगा। चंद्रग्रहण के कारण पश्चिमी यूपी में मंदिरों के कपाट बंद होना शुरू हो गए। बिजनौर जिले में चंद्र ग्रहण से पहले मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, जिसके चलते अब चंद्र ग्रहण पूरा होने के बाद ही मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। वहीं लोगों ने चंद्र ग्रहण से पहले खाद्य पदार्थों में तुलसी के पत्ते डाले।

विज्ञापन


विज्ञापन


विद्वानों का मानना है कि सूतक काल में कोई शुभ काम नहीं होता है। इसलिए मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं। साथ ही सूतक काल के समय बच्चों का मुंडन नहीं कराया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज चंद्रग्रहण दोपहर में 2:39 से शुरू होकर 6:00 बजे तक होगा। चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद ही मंदिरों के कपाट को खोला जाएगा और साफ-सफाई के बाद ही पूजा-अर्चना की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Ganga Snan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर बिजनौर में आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विद्वानों का कहना है कि चंद्र ग्रहण के समय खाद्य पदार्थ दूषित हो जाता है, इसी को बचाने के लिए खाद्य पदार्थों में तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं। साथ ही गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में नहीं आना चाहिए, क्योंकि चंद्र ग्रहण के समय आने वाले रोशनी गर्भवती महिलाओं के लिए ठीक नहीं होती है।

 

इसके अलावा चंद्र ग्रहण के समय किसी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बिजनौर में चंद्रग्रहण शाम के समय 3:30 से 5:30 बजे दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed